सिसवा विधानसभा में सपाइयों ने दिखाई ताकत, कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े सपा के बूथ अध्यक्ष, जमीनी कार्यकर्ता और नेता

सपा के 317 सिसवा विधानसभा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के 455 बूथ अध्यक्षों, जमीनी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने अपनी ताकत दिखा दी कि 2027 की चुनावी तस्वीर इलाके में क्या होगी। पूरी खबर

Updated : 24 March 2026, 7:41 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ही अखिलेश यादव की असली पूंजी है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और 317 सिसवा विधानसभा के सपा प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल का। वे मंगलवार को निचलौल तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Former Minister Sushil Tibrewal addressing the conference.

सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल

2027 में अखिलेश यादव को बनाना है सीएम

सम्मेलन में भारी संख्या में सपा के 455 बूथ अध्यक्ष, जमीनी कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सिसवा विधानसभा में सपाइयों ने अपनी ताकत दिखा दी कि 2027 की चुनावी तस्वीर इलाके में क्या होगी। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पत्रकार भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि आज से ही सिसवा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव प्रचार का आगाज किया जा रहा है। 200 गांवों के 455 बूथों पर एक-एक मतदाता के पास हमारे समाजवादी साथी जाएंगे और 2027 में हम सबके नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तथा सिसवा विधानसभा में सपा को जिताने के लिए वोट का एक-एक बटन साइकिल पर दिलाने का संकल्प लेंगे।

एक-एक मतदाता के पास जाएं

श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि अब चुनाव जीतने के लिए 52 प्रतिशत वोट की जरूरत है। 30 फीसदी वोट हमारा आधार वोट है-यादव और मुसलमान का। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यादव-मुसलमान का एक-एक वोट पोल हो और इसके साथ ही 22 प्रतिशत अतिरिक्त वोट का हमें इंतजाम करना होगा, तभी हम चुनाव जीत पाएंगे। इसके लिए हर गांव की दलित बस्तियों में जाएं, पासवान, धोबी, दुसाध, चमार, डोम जाति के एक-एक मतदाता के पास जाएं। पिछड़े वर्ग की सभी जातियों-निषाद, राजभर, गौड़, चौहान, चौरसिया, कुर्मी-पटेल, मुसहर, मौर्य-कुशवाहा, प्रजापति, लोहार, बढ़ई, स्वर्णकार-के पास जाएं। इसके अलावा ब्राह्मण, ठाकुर, कायस्थ, बनिया-व्यापारी समाज के वोट जोड़ें, तभी हमारी जीत होगी।

 

A large number of women attended the conference.

सम्मेलन में पहुंची बड़ी संख्या में महिलाएं

नौजवानों को रोजगार दिलाने का करेंगे काम

पूर्व मंत्री श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि उनकी जीत के बाद इलाके के सपा के एक-एक कार्यकर्ता का मान-सम्मान होगा। मेरी विधायक निधि के हर साल के पांच करोड़ रुपये के कार्य मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ता करेंगे, कोई बाहरी ठेकेदार काम नहीं करेगा। विधानसभा के चार हजार नौजवानों को रोजगार दिलाने का काम करूंगा। हर गांव से दो सौ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम करूंगा। सिसवा, निचलौल और ठूठीबारी में रोजगार उपलब्ध कराऊंगा। जनता का उत्पीड़न बंद होगा। थाना-पुलिस और तहसील में रिश्वतखोरी बंद होगी। खाद-बीज के लिए लाइन नहीं लगने दूंगा।

कमीशनखोरी, बेईमानी और भ्रष्टाचार करूंगा बंद 

गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दूंगा। कमीशनखोरी, बेईमानी और भ्रष्टाचार बंद करूंगा। सिसवा को तहसील बनाऊंगा। ठूठीबारी और मिठौरा को नगर पंचायत बनाऊंगा। निचलौल और सिसवा में खेल स्टेडियम बनाऊंगा। सिसवा में बस डिपो बनेगा। निचलौल का बस डिपो वापस आएगा। गड़ौरा चीनी मिल फिर से चलेगी। किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान होगा। सड़कों को ठीक कराऊंगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर करूंगा; सरकारी इलाज बेहतर और समय पर होगा, साथ ही निजी अस्पताल भी खुलवाऊंगा। शिक्षा के लिए उच्च स्तर के शिक्षण संस्थान खुलवाऊंगा। दर्जनिया ताल जैसी जगहों को चिन्हित कर इलाके में पर्यटन सुविधाओं का विकास करूंगा।

सुशील टिबड़ेवाल एक लौह पुरुष

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सुशील टिबड़ेवाल एक लौह पुरुष का नाम है, जिन्होंने योगी के बुलडोजर को गैरेज में खड़ा कराने का काम सुप्रीम कोर्ट में लड़कर किया। सुशील टिबड़ेवाल के मकान को सामान सहित योगी सरकार ने बुलडोजरों से जमींदोज कर दिया, लेकिन उन्हें नहीं तोड़ पाई। आज जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के परिवार के सबसे निकट कोई है, तो वे सुशील टिबड़ेवाल हैं। यदि सिसवा की महान जनता उन्हें 2027 में विधायक चुनती है, तो इस क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा।

Distinguished Guest Sunil Singh stated that Sushil Tibrewal has parked Yogi's bulldozer in the garage.

विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि सुशील टिबड़ेवाल ने योगी के बुलडोजर को किया गैरेज में खड़ा

सुशील टिबड़ेवाल को विधायक बनाएं

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा के युवा नेता अवनीश कुमार यादव ने कहा कि सिसवा के लोग क्रांतिकारी हैं और जुल्मो-सितम के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद की है। ऐसे में अब समय आ गया है जब सिसवा के लोग संघर्ष के प्रतीक सुशील टिबड़ेवाल को अपना विधायक बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करें।

Former Allahabad University Students Union president Avnish Yadav said the people of Sisawa were revolutionaries.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि सिसवा के लोग क्रांतिकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सिसवा की महान जनता का सम्मान

अमेठी से आए सपा के चर्चित युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि सिसवा के लोग सुशील टिबड़ेवाल को अपना विधायक बनाकर विधानसभा में भेजें, तो यहां की महान जनता का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी उन्हें मंत्री बनाकर करेंगे।

अमेठी से आए सपा के चर्चित युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि सिसवा के लोग सुशील टिबड़ेवाल को अपना विधायक बनाकर विधानसभा में भेजें

अमेठी से आए सपा के चर्चित युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि सिसवा के लोग सुशील टिबड़ेवाल को अपना विधायक बनाकर विधानसभा में भेजें

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि अब सिसवा विधानसभा की महान जनता मन बना चुकी है कि 2027 में सुशील टिबड़ेवाल को अपना विधायक चुनकर सदन में भेजेगी।

A massive crowd raised their hands and pledged to ensure Sushil Tibrewal's victory.

भारी भीड़ ने हाथ उठाकर लिया सुशील टिबड़ेवाल को विजयी बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में शामिल रहे कई नेता, उमड़ी भीड़ 

कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, बोनी शेख, सतीश यादव, विजय तिवारी, निर्मेश मंगल, मक्खू प्रसाद, बब्बू शाही, महातम यादव, कैलाश प्रजापति, अनूप मद्धेशिया, हृदेश पांडेय, राधेश्याम मौर्य, घनश्याम मौर्य, रोशन मद्धेशिया, शैलेश अग्रवाल, तैय्यब अंसारी, जाफर अली, डॉ. एएच खुसरु, हरि प्रसाद पासवान, कुंवर यज्ञ दत्त पासवान, संजय कन्नौजिया, आलोक यादव, प्रवीण कुमार सिंह, महिला सभा की अध्यक्ष अंकिता चौधरी, राजू दुबे, शमशुद्दीन अली, प्रमोद शर्मा, अयूब खान, अशोक जायसवाल, बैजू यादव, राम आशीष यादव, राकेश कुमार गुप्ता, प्रतीक जोशी, संतोष यादव, निखिल यादव, अमित यादव, मोहन विश्वकर्मा, कुंदन सिंह, पुरुषोत्तम यादव, अवधी, सुनीता, कलावती, मोतीरानी, फूलमती, अमरावती, सुनीता, एम.के. अग्रवाल, राजन, अभय प्रताप सिंह, लालजी चौधरी, भोला यादव, इन्द्रासन साहनी, लालजी चौधरी, भोजराज साहनी, वृद्धिचंद गौड़, संजय यादव, हरिशंकर यादव, दिनेश यादव, हीरालाल जख्मी, अमरनाथ यादव, महंथ यादव, इलियास अहमद,श्रवण पटेल सहित बहुत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 24 March 2026, 7:41 PM IST

Advertisement