आवास योजना में बड़ा सस्पेंस: महराजगंज में 94 हजार परिवारों की जांच, पात्रता सूची पर टिकी निगाहें

महाराजगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 94,056 परिवारों के सर्वेक्षण के बाद पात्रता सूची की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ग्राम सभा स्तर पर पुनः सत्यापन होगा। 15 से 29 जून 2026 तक बैठकों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिससे लाभार्थियों की किस्मत तय होगी।

Maharajganj: महराजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

94 हजार परिवारों की किस्मत दांव पर

सर्वेक्षण के तहत जिले में कुल 94,056 परिवारों का डेटा तैयार किया गया है। इनमें 81,142 परिवारों ने स्वयं आवेदन किया, जबकि 12,914 परिवारों का सर्वेक्षण फील्ड टीम द्वारा किया गया। इस बड़े अभियान में 120 लेखपाल और 188 ग्राम सचिवों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने पूरे डेटा का सत्यापन सुनिश्चित किया।

सत्यापन प्रक्रिया में बढ़ी सख्ती, रैंडम जांच भी पूरी

आवास सॉफ्टवेयर के माध्यम से 34,707 परिवारों का चयन रैंडम जांच के लिए किया गया, जिसकी जांच एडीओ स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई। जांच प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार ने अपात्र और विवादित मामलों की श्रेणी तैयार की, जिसमें 31,067 एक्सेप्टेड केस और 62,989 डिस्प्यूट केस सामने आए।

विवादित मामलों की दोबारा जांच से बढ़ा सस्पेंस

प्रशासन ने 12,788 विवादित मामलों का पुनः सत्यापन भी कराया है। इससे यह साफ हो गया है कि पात्रता सूची अंतिम रूप से तय होने से पहले कई स्तरों पर जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी गलत लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

एक पुलिया बंद… और पूरा गांव पानी में डूबा! जलनिकासी ठप होते ही भड़का जनआक्रोश, सड़क पर उतरे ग्रामीण

ग्राम सभा में तय होगा अंतिम फैसला

जिलाधिकारी के अनुसार अब पात्र घोषित लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। 15 जून से 29 जून 2026 तक ग्राम सभा बैठकों का रोस्टर तय किया गया है, जहां हर नाम की गहन जांच की जाएगी। यदि किसी भी विवरण में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे मौके पर ही अपडेट किया जाएगा।

कैंची धाम मेले पर ‘हाई अलर्ट’ मोड में नैनीताल पुलिस; SSP ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान पर बताई पूरी रणनीति

मोबाइल एप से निगरानी और डिजिटल रिकॉर्डिंग

पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बैठक की कार्यवाही और फोटोग्राफ मोबाइल एप के जरिए अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद सभी संशोधित रिकॉर्ड विकास खंड स्तर पर अपडेट कर अंतिम सत्यापन के बाद ग्राम सचिव और प्रधान/प्रशासक के हस्ताक्षर से आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जाएंगे।

Location :  Maharajganj

Published :  11 June 2026, 8:40 PM IST

Related News

Advertisement