उच्च न्यायालय में कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ फरेंदा के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में फरेंदा के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।

Updated : 29 October 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

फरेंदा(महराजगंज): उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में फरेंदा के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा और रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक मर्यादा से जुड़ा

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह और मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के समक्ष प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय में वकीलों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक मर्यादा से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार

वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से घटना का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि उच्च न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार की घटनाएं प्रदेश के अधिवक्ताओं को आहत करने वाली हैं।

2027 के रण के लिए आजाद अधिकार सेना का पहला दांव! पथरदेवा सीट से डेंटिस्ट डॉ. बीपी शर्मा प्रत्याशी घोषित

अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक व्यवस्था में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार होने से न्यायिक कार्यों में सहयोग का वातावरण प्रभावित हो सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान और न्यायिक मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

‘जब कोई नहीं देख रहा हो, तब हम देश के लिए क्या करते हैं?’ भारत की सोच मंच से वेंकैया नायडू ने नागरिकों को दिलाई कर्तव्यों की याद

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई।इस दौरान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव,मंत्री रविंद्र पासवान,अरविंद मिश्र, रविंद्र नाथ उपाध्याय, सरोज नारायण मिश्र,मनोज मिश्र,सतीश चंद्र दुबे,अष्टभुजा वर्मा,परमात्मा त्रिपाठी,विपिन श्रीवास्तव, संग्राम प्रसाद,अभिषेक अग्रहरि, अखिलेश यादव,प्रदीप मौर्य, संजय यादव,सेराज अहमद, अवधेश उपाध्याय,अशफाक अहमद, मृदुल यादव और तेज प्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  29 October 2026, 5:58 PM IST

Advertisement