Maharajganj News: लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में जुटे युवा, कई दिनों से जारी है अभियान
महराजगंज के फरेंदा स्थित माँ लेहड़ा देवी मंदिर के मानसरोवर की सफाई में युवा कई दिनों से श्रमदान कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच इस पहल का महत्व बढ़ गया है। टिल्लू यादव, कमलेश यादव समेत अन्य युवा स्वच्छता, जलस्रोत संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देते हुए धार्मिक स्थल को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं।