बीडीओ की पहले भी की जा चुकी हेै शिकायत! वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में

विकास खंड कार्यालय बृजमनगंज में मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कृष्णकांत शुक्ला के बीच हुए कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated : 16 June 2026, 9:28 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महाराजगंज जिले के विकास खंड बृजमनगंज कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों और बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच हुई गरमा गरम नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। सचिवों ने बीडीओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जबकि बीडीओ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। कर्मचारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बीडीओ के व्यवहार की शिकायत पहले भी की जा चुकी हेै।

कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी

वायरल वीडियो में कई सचिव एकजुट होकर बीडीओ से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। सचिवों का आरोप है कि बीडीओ अक्सर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी बात को लेकर आज मंगलवार को कार्यालय में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच गरमा गरम बहस होने लगी जिससे कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में  माहौल बिगड़ गया। सचिव हेमंत कुमार,आनंद पांडेय, अरुण कुमार,अतुल कुमार,अशोक कुमार,सर्वजीत गुप्ता और देवव्रत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व में भी बीडीओ के व्यवहार को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार होने वाले ऐसे व्यवहार से कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

आखिर क्यों रखा जा रहा है भारत में ट्रंप के नाम पर सड़क? जानें बड़ी वजह

मामला बढ़ता देख सहायक पंचायत अधिकारी गुलाब पाठक ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सचिवों ने बैठक कर उच्चाधिकारियों को सामूहिक शिकायत भेजने तथा मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया।

5 साल बाद पति ने दिया ऐसा सरप्राइज, पत्नी के साथ-साथ रो पड़े देखने वाले

वहीं खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 June 2026, 9:28 PM IST

Related News

Advertisement