सिर्फ आम बीनने पर नाबालिग को ‘तालिबानी सजा’, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पूरा गांव सन्न

महराजगंज के चौक क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुई कथित घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। मामूली से आरोप के बाद जो हुआ, उसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

Maharajganj: महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग को सिर्फ आम बीनने के आरोप में कथित तौर पर ‘तालिबानी सजा’ दी गई। जानकारी के मुताबिक किशोर पास के एक बाग में जमीन पर गिरे आम उठा रहा था, तभी बाग के मालिक ने उसे पकड़ लिया।

नाबालिग को बनाया बंधक

आरोप है कि इसके बाद नाबालिग को बंधक बना लिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नाबालिग के साथ की जा रही मारपीट ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और घटना को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया।

Sonbhadra Murder Case: सड़क किनारे लहूलुहान मिला शव, फरार लोगों ने बढ़ाया मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की जानकारी मिलते ही चौक पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Accident In Deoria: शादी समारोह से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल

वायरल वीडियो की हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में थानेदार चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  29 April 2026, 11:08 AM IST

Advertisement