Accident In Deoria: शादी समारोह से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल

देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र में देर रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। शव गैस कटर से निकालने पड़े, इलाके में सनसनी फैल गई है।

Updated : 29 April 2026, 9:46 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बघौचघाट चौराहा के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार और कुशीनगर के रहने वाले थे सवार

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग बिहार और कुशीनगर के रहने वाले थे। मृतकों में गोपालगंज जिले के थाना विजयीपुर के रूपई गांव निवासी करन कुशवाहा, फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी पिंटू कुमार और एक अन्य युवक शामिल हैं। तीसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Deoria Muder: पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, ऐसे खुला हत्या का राज, पढ़ें पूरी खबर

घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हादसे में कुशीनगर जनपद के सिसई गांव निवासी गोविंद कुशवाहा (18) और भोला श्रीवास्तव (23) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत टीम ने गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी युवक

बताया जा रहा है कि सभी कार सवार कुशीनगर के चैनपुर निवासी गोविंद की बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

Deoria Muder: पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, ऐसे खुला हत्या का राज, पढ़ें पूरी खबर

इलाके में मचा कोहराम

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Deoria

Published :  29 April 2026, 9:46 AM IST

Advertisement