देवरिया: दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक युवक जिंदा जला
Deoria News: देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त उसके साथ बच्चा भी मौजूद था, जो सहमा हुआ है। पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।