हिंदी
प्रदर्शन से पहले मजदूर नेता को किया हाउस अरेस्ट (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज में मजदूरों के अधिकारों और न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 10 मई 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शन मार्च से पहले जिले में सियासी और श्रमिक हलचल तेज हो गई। मजदूर संगठन से जुड़े कॉमरेड संजय निषाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए करीब 12 घंटे से अधिक समय तक “हाउस अरेस्ट” रखा गया।
कॉमरेड संजय निषाद का कहना है कि वे मजदूरों के समर्थन में आयोजित विरोध मार्च में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और मजदूरों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
Maharajganj: वर-वधू को समाजवादी नेताओं ने दिया आशीर्वाद, भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों ने जीता दिल
बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन नोएडा में मजदूरों के कथित दमन, गिरफ्तार आंदोलनकारियों की रिहाई और प्रदेश में न्यूनतम वेतन 44 हजार रुपये लागू करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन का आयोजन ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स द्वारा किया गया।
Banda: तुम्हें लेने आए हैं… इतना कहकर मामा ने जो किया, उसने पूरे यूपी को हिला दिया
मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और इस तरह किसी नेता को घर में रोकना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
Location : Maharajganj
Published : 10 May 2026, 1:00 PM IST