Kolhui: अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मारपीट और शराब के नशे में उत्पात मचाने के दो मामलों में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आखिर किन आरोपों में कार्रवाई हुई, दोनों मामलों में क्या हुआ।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 August 2026, 8:01 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र में मारपीट और उत्पात के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शराब के नशे में उत्पात मचाने का आरोप

इसमें पहला मामला बेलवा बुजुर्ग गांव का है, जहां रामाशीष उपाध्याय ने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोग शराब के नशे में उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने कोल्हुई थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- मेरठ रेंज में खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी? 6 लाख वसूला… डीआईजी के एक्शन से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

दरवाजे पर चढ़कर मारपीट

जबकि, दूसरा मामला महुआरी गांव का है। यहां अशर्फी ने आरोप लगाया कि चार लोग दो दिन पहले उनके घर पहुंचे और दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर में पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन से पहले पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनाओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  1 August 2026, 8:01 PM IST

Related News

Advertisement