धर्मपुर नहर पुल पर मौत का मोड़! एक झटके में पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो; चीखों से गूंज उठा इलाका

धर्मपुर नहर पुल के पास हुआ एक ऐसा हादसा जिसने खुशियों भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो अचानक कैसे पलट गई और किन हालातों में एक की जान चली गई, इस घटना के पीछे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 April 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धर्मपुर नहर पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के सतभारिया गांव निवासी कुछ लोग बाबा धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो धर्मपुर नहर पुल के पास पहुंची, चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। देखते ही देखते गाड़ी सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

महराजगंज: घर में बजना था DJ, लेकिन उठ गई अर्थी… जन्मदिन पर दिल दहला देने वाला हादसा

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दुर्घटना में संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घायल होने वालों में रामदयाल वर्मा, निर्मल वर्मा, सुमन वर्मा, जितेंद्र वर्मा, गुड़िया वर्मा, गौरव कुमार वर्मा, आराध्या वर्मा, कृष्ण वर्मा और जीतू वर्मा शामिल हैं।

पुराने मोबाइल के बदले जीरा लोगे या बर्तन? उसके बाद शुरू होता था असली खेल, महराजगंज पुलिस ने 3 को गिरफ्तार करके 46 मोबाइल पकड़े

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  7 April 2026, 11:28 AM IST

Advertisement