हिंदी
UPI शुल्क के विरोध में महराजगंज में कांग्रेसियों का विरोध (Img: Dynamite News)
Maharajganj: UPI के जरिए 2,000 से अधिक के व्यापारी भुगतान पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) के विरोध में शुक्रवार को महराजगंज में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उद्योग चौराहा से शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सक्सेना चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने UPI शुल्क व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के दौरान किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों और व्यापारियों से अच्छे दिनों का वादा किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डिजिटल भुगतान से जुड़े शुल्क और आर्थिक बोझ ही भाजपा सरकार के अच्छे दिन हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि UPI आज आम लोगों और व्यापारियों के दैनिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में 2,000 से अधिक के व्यापारी भुगतान पर MDR लागू होने से व्यापारियों के बीच चिंता पैदा हुई है। कांग्रेस ने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।
पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में किसान हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के फैसलों का असर आने वाले समय में किसानों पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- लकड़ी तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था 32 साल का युवक, 11 हजार वोल्ट की लाइन ने छीन ली जिंदगी; 6 बच्चों ने खोया पिता
पूर्व जिला अध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी UPI से जुड़े शुल्क के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित सर्कुलर वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया, जबकि जुलूस के प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने संभाली।
प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश पाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवपूजन, नूर आलम, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, जिला महासचिव बख्शीश अली, मोहम्मद गनी, अफजल अब्बासी, अकील अहमद, अफजाल अंसारी, यूनुस अंसारी, प्रमोद पांडे, अजय कुमार द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, विधि नारायण वर्मा, ध्यानचंद साहनी, घनश्याम गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, विराजवीर अभिमन्यु, अमरजीत निषाद, अमरमणि पासवान, सोनू प्रसाद, गोविंद प्रसाद, संदीप तिवारी, अरविंद कुमार, राहुल शर्मा, जमील अहमद, महेंद्र कुमार, रामराज पासवान और रामकिशोर पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 18 September 2026, 3:28 PM IST