महराजगंज में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

महराजगंज के बस स्टेशन रोड पर मंगलवार सुबह कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं निकलते ही आसपास के लोगों ने संचालक को सूचना दी। दुकान खोली गई तो अंदर रखा सामान आग की चपेट में था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 September 2026, 8:57 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के बस स्टेशन रोड स्थित दुल्हा घर फैमिली मार्ट में मंगलवार की सुबह अचानक आग लगने से हलचल मच गया। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। दुकान खोलने पर अंदर कपड़े और अन्य सामान आग की चपेट में जलते हुए मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुछ माह पहले ही शुरू हुई थी दुकान

बताया जा रहा है कि बस स्टेशन रोड पर सागर कसौधन की दुल्हा घर फैमिली मार्ट नाम से कपड़ों की दुकान है। यह दुकान अभी कुछ महीने पहले ही शुरू हुई थी। मंगलवार की सुबह अचानक दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी जानकारी दुकान संचालक को दी गई।

ये भी पढ़ें- नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में विकराल हुई नारायणी नदी, 20 हजार की आबादी पर मंडराया बाढ़ का संकट

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

दुकान खोले जाने पर अंदर सामान में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलने लगा। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ ही देर में दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की वजह से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि नुकसान की वास्तविक कीमत दुकान में जले सामान का आकलन करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों पर कोर्ट ने सुनाई ये सजा

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग कैसे लगी और इससे दुकान में कितना नुकसान हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  29 September 2026, 8:57 AM IST

Related News

Advertisement