हिंदी
जनपद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “बीएलओ ऑफ द डे” पहल की शुरुआत की गई है। इस अभियान का लक्ष्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित कर अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा
Maharajganj: जनपद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “बीएलओ ऑफ द डे” पहल की शुरुआत की गई है। इस अभियान का लक्ष्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित कर अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है।
अभियान के तहत प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का चयन किया जाता है, जिन्हें संबंधित ईआरओ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही चयनित बीएलओ की उपलब्धियों और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी फोटो सहित जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी साझा की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और कार्य के प्रति उत्साह में वृद्धि हो सके।
Maharajganj News: चानकी पुल के पास जंगल में दिखाई दिया खुंखार जानवर, ग्रामीणों में दहशत
मंगलवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान गणना प्रपत्रों का शत–प्रतिशत वितरण, मतदाताओं से प्राप्ति और फॉर्म के डिजिटाइजेशन कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सात कर्मचारियों को “बीएलओ ऑफ द डे” चुना गया है। इनमें इंदु देवी, पिंकी देवी, हरिलाल गुप्ता, संध्या कुशवाहा, शशिकला, सत्यनारायण प्रजापति और ममता सिंह शामिल हैं। इन सभी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गति दी है।
यही नहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा SIR का काम पूर्ण होने पर जनपद के टॉप 5 बीएलओ की सूची तैयार होने के बाद सम्मानित करेंगे। साथ ही साथ आकर्षक उपहार से नवाजा जाएगा।
इसी क्रम में कमलेश को “सुपरवाइजर ऑफ द डे” के रूप में चयनित किया गया है, जिन्होंने अपने पर्यवेक्षण क्षेत्र में कार्यों की प्रगति को बेहतर ढंग से संचालित किया।
Gorakhpur Crime: चाय के पैसों को लेकर विवाद ने लिया जानलेवा रूप, मचा हड़कंप
तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि “बीएलओ ऑफ द डे” और “सुपरवाइजर ऑफ द डे” चुने गए सभी कर्मियों को तहसील सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल कर्मियों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि मतदाता सूची के संवर्धन, परिष्करण और सत्यापन कार्य की गुणवत्ता को भी और बेहतर करेगा।