हिंदी
परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल
Maharajganj: भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद तिवारी की 7 दिसंबर को निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ पूरे गांव बल्कि आसपास के इलाकों को भी स्तब्ध कर दिया है। जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में विनोद तिवारी के आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सपा नेताओं ने प्रशासन से हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विनोद तिवारी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार सदमे में है।
परिवार से मिलने पहुंचे नेताओं में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में पनियरा विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अतुल पटेल, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, लल्ला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, शत्रुधन कन्नौजिया, जिला सचिव विजय यादव और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यगदत्त पासवान शामिल रहे। सभी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया और कहा कि ऐसे जघन्य अपराध में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
महराजगंज में DM का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय और CHC की खुली पोल, अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब
नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस हत्या की तहकीकात तेजी से की जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
जानकारी के अनुसार, सपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गए हैं। जिनमें प्रियांशु तिवारी (20 वर्ष), प्रतिभा तिवारी (18 वर्ष), दीपक तिवारी (16 वर्ष) और आयुष तिवारी (14 वर्ष) हैं। पिता की अचानक मौत से चारों बच्चे और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार और ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग दोहराई है। गांव में शोक की लहर है और लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 12 December 2025, 4:54 PM IST
Topics : Bhitoli Murder Case Maharajganj News Political Protest Samajwadi Party SP worker Vinod Tiwari