हिंदी
लखनऊ में महिला बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या (Img: X)
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर सरेआम एक महिला कि उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में की गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि महिला सुबह रोज की तरह बैंक पहुंची थी, लेकिन कुछ देर बाद एक कॉल ने उसे बाहर बुला लिया। जैसे ही वह बैंक के सामने पहुंची, कार सवार हमलावर ने उस पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उस कॉल और हमलावर की पहचान करने में जुटी है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की हत्या उसके ही पति ने की है।
घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर की बताई जा रही है। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिव्या बैंक पहुंची थीं। कुछ देर बाद उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया और उन्हें बैंक के बाहर बुलाया गया। दिव्या जैसे ही बैंक से बाहर आईं, वहां मौजूद युवक ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने महिला को दो गोलियां मारीं। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- ‘साहब! हमें और हमारे परिवार को बचा लीजिए…’ मैनपुरी में दबंगों की धमकी से दहशत के साये में महिला
जानकारी के अनुसार, दिव्या आलमबाग में रहती थीं। उन्होंने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर जांच कर रही है।
गोली लगने के बाद दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें- बेटे की मौत की खबर सुन मां ने पिया तेजाब, 8 साल का अमान बारिश के पानी से बचते-बचते खुले नाले में समाया
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की पहचान और वारदात के कारण का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। दिव्या के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Location : Lucknow
Published : 20 August 2026, 1:33 PM IST