अखिलेश यादव बोले- भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है, कुशीनगर को लेकर किया बड़ा ऐलान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पहचान, महिला आरक्षण, मजदूर अधिकार और हरदोई हत्याकांड पर सरकार की नाकामी उजागर की। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने महंगाई, पर्यावरण और विकास योजनाओं का भी ऐलान किया।

Updated : 1 May 2026, 2:22 PM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज, शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की स्तुति करते हुए उनके संदेश से दुनिया में बदलाव आने की बात कही। अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में सरकार पर जमकर निशाना साधा और अपने राजनीतिक एजेंडे के कई मुद्दों को उजागर किया।

कुशीनगर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने पर कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोग उद्घाटन सिर्फ "बेचने के लिए" करते हैं, जबकि सपा सरकार जनता के लिए काम करेगी। उन्होंने विशेष रूप से कुशीनगर एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे विकसित कर दुनिया से जोड़ने का काम सपा करेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आने पर बौद्ध समुदाय और पिछड़ों के लिए नई योजना लाई जाएगी।

Dynamite News Exclusive : हरदोई से जाते-जाते अखिलेश यादव ने शिल्पी के भाई से बोली ऐसी बात, पिछड़ा वर्ग एकतरफा हुआ सपा के साथ

महिला आरक्षण और भाजपा पर हमला

सपा प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण पास नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि महिला बिल के जरिए भाजपा का पर्दाफाश हो चुका है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि बीजेपी केवल नारी को नारा बनाना चाहती है, जबकि सपा महिलाओं के लिए वास्तविक सशक्तिकरण की दिशा में काम करेगी।

हरदोई शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड का जिक्र

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने हरदोई की बेटी शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बेटी न्याय के लिए दर-दर भटकी, पुलिस कप्तान से लेकर एसओ, सीओ तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और अंततः हत्या हो गई। अखिलेश यादव ने कहा, "लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं, यह सरकार की नाकामी है।" उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार से पूरा इंतजाम करने की मांग भी की।

महंगाई और जनता पर हमला

अखिलेश यादव ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कीमत बढ़ने से केवल सिलेंडर ही नहीं, बल्कि पूरे खाने-पीने का खर्च बढ़ गया है और यह मंहगाई का दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की जेब से पैसा निकाल कर अमीरों की जेब भर रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि सीएम योगी की भाषा लोगों को अपमानित करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बीजेपी के गुलाम हो चुके हैं और जो बीजेपी कहती है वही करते हैं।

Shilpi Murder Case: हरदोई कांड पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा, बोले-पीड़ित बेटी को संतुष्ट बताने वाले अफसरों को हटाओ

उद्योग और PDA का जिक्र

अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई का सबसे बड़ा कारखाना सपा की देन है, लेकिन वहां छोटा उद्योग (फेंटा) नहीं बनता। उन्होंने PDA के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब PDA की हवा चलेगी तो उनकी जमानत जब्त होगी।

बंगाल, मजदूर और पर्यावरण मुद्दे

अखिलेश यादव ने बंगाल चुनावों पर भी टिप्पणी की और दावा किया कि रिवोल्वर लगाकर वोट रोके जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि दीदी की जीत निश्चित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मजदूरों के अधिकारों को उद्योगपतियों के साथ मिलकर कमजोर किया और नोएडा में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

साथ ही उन्होंने पर्यावरण पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अरावली बेचने की तैयारी में थी, उन्हें पर्यावरण की कोई परवाह नहीं है, केवल वोट ही उनका लक्ष्य है।

Location :  Lucknow

Published :  1 May 2026, 2:13 PM IST

Advertisement