हिंदी
बसपा सुप्रीमो मायावती (Image Source: Internet)
Lucknow: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी ने देशभर में महंगाई को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को उसी तरह नियंत्रित किया जाए, जैसा चुनाव के दौरान किया गया था। उन्होंने आम जनता पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखने की जरूरत बताई है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में एकमुश्त ₹993 की बढ़ोतरी ने बाजार और आम उपभोक्ताओं को झटका दिया है। राजधानी दिल्ली में नई दर लागू होने के बाद सिलिंडर की कीमत करीब ₹3000 के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस फैसले के बाद से ही महंगाई और खर्च बढ़ने को लेकर लोगों में बेचैनी साफ देखी जा रही है।
Mayawati ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था, उसी नीति को अब भी जारी रखा जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
मायावती ने यह भी कहा कि कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों जैसे पश्चिम एशिया के तनाव को भी संभावित कारण बताया, लेकिन जोर दिया कि सरकार को जनहित में फैसले लेने चाहिए।
गोरखपुर: फोरलेन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें और बढ़ती हैं, तो इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक पड़ेगा। ऐसे में सरकार के सामने चुनौती होगी कि वह महंगाई को कैसे नियंत्रित करे और आम जनता को राहत दे।
Location : Lucknow
Published : 2 May 2026, 4:01 PM IST