गोरखपुर: फोरलेन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जैनपुर लेहनी टोला स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास फोरलेन किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े युवक पर पड़ी।

Gorakhpur: जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जैनपुर लेहनी टोला स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास फोरलेन किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

क्या है पूरी खबर?

सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि उसका शव गड्ढे में कीचड़ से सना हुआ मिला और उसका चेहरा जमीन की ओर धंसा हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक नीले रंग की टी-शर्ट, आसमानी रंग की जींस और ब्रांडेड बेल्ट पहने हुए था।

फोन बजा, स्क्रीन चमकी और फिर गूंज उठा अलर्ट, आपके फोन में भी बजा इमरजेंसी सायरन? डरें नहीं, जानिये क्या था मामला

मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक यहां कैसे पहुंचा।

तिलक समारोह में पहुंची ‘प्रेमिका’ ने उड़ाए होश, दूल्हे पर ऐसे आरोप कि रुक गई शादी, मच गया हाईवोल्टेज ड्रामा!

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी तैयारी 

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल सूचना दें, जिससे उसकी पहचान कर परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके।

 

Location :  Gorakhpur

Published :  2 May 2026, 2:59 PM IST

Advertisement