तिलक समारोह में पहुंची ‘प्रेमिका’ ने उड़ाए होश, दूल्हे पर ऐसे आरोप कि रुक गई शादी, मच गया हाईवोल्टेज ड्रामा!

एक तिलक समारोह अचानक उस वक्त हंगामे में बदल गया जब एक युवती ने पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरोप लगा दिए। उसने खुद को उसकी प्रेमिका बताते हुए रिश्ते और पहले से दर्ज केस का दावा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 May 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Chandauli: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में NH-19 के पास स्थित एक होटल में चल रहा तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब अचानक एक युवती वहां पहुंची और पूरे कार्यक्रम को रोक दिया। पहले जहां ढोल-नगाड़ों और खुशियों का माहौल था, वहीं कुछ ही मिनटों में माहौल तनाव और हंगामे में बदल गया।

‘मैं उसकी प्रेमिका हूं’

युवती ने मंच पर पहुंचकर दावा किया कि दूल्हा अंकित सिंह उसका प्रेमी है और वह पिछले पांच वर्षों से उसके साथ रिश्ते में थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर रहा है। उसके इस अचानक दावे से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कार्यक्रम रुक गया।

पहले से दर्ज है यौन शोषण का मामला

जानकारी के अनुसार, स्थिति तब और गंभीर हो गई जब युवती ने बताया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी युवक जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

चंदौली में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, जानें फिर कैसे हुआ उसका खेल खत्म?

जमानत मिलने के बाद ही उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी, जिससे विवाद और गहरा गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी।

बलरामपुर का दिल्ली कनेक्शन, अमृत भारत की रफ़्तार से उम्मीदों को मिले नये पंख

युवती ने लगाए पुलिस पर भी गंभीर आरोप

इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब युवती ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। उसका कहना है कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और उसे सुरक्षा देने के बजाय हाईवे पर छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, उसने पहले भी मऊ जिले में कुछ लोगों पर केस वापस लेने के लिए धमकी और दबाव डालने के आरोप लगाए थे।

फिलहाल मामला कोर्ट और पुलिस जांच के बीच उलझा हुआ है। दूल्हे की शादी रुक चुकी है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।

Location :  Chandauli

Published :  2 May 2026, 12:45 PM IST

Advertisement