कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ाये जाने पर मायावती ने सरकार को दी नसीहत
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी के बाद सियासत तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग पर असर को देखते हुए नीतियां बनाने की अपील की है। उन्होंने चुनाव की तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने की भी मांग उठाई है।