हिंदी
यूकेलिप्टस पेड़ गिरा, मार्बल ट्रक पलटा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mahrajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में रविवार तड़के मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज ने एक बड़े हादसे को जन्म दे दिया। तेज आंधी और झमाझम बारिश के बीच कोल्हुई-लोटन मार्ग पर ग्राम पंचायत बड़गो के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक मुख्य मार्ग पर आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मार्बल से लदा एक ट्रक इस गिरे हुए पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पूरी तरह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
घटना के समय रात का वक्त था और तेज बारिश व हवाएं चल रही थीं। अचानक सड़क पर पेड़ गिरने और उसके तुरंत बाद ट्रक के पलटने की आवाज से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जब यह भयानक मंजर देखा तो तुरंत मदद के लिए आगे आए। गनीमत यह रही कि इस गंभीर दुर्घटना में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।
Maharajganj News: जंगल में लकड़ी बीनने गए परिवार पर टूटा कहर, पेड़ के नीचे दबे दंपती
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौसम बेहद खराब था और विजिबिलिटी भी कम थी। ट्रक जब बड़गो के पास पहुंचा, तो सड़क पर अचानक गिरे हुए पेड़ को देखकर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाने और गाड़ी को संभालने की पूरी कोशिश की। लेकिन तेज रफ्तार और बारिश की वजह से गीली सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सीधे पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। चालक को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिल पाया।
Kolhuwa-Lotan Road Accident: आंधी-तूफान के बीच पेड़ से टकराकर मार्बल लदा ट्रक पलटा
महराजगंज के कोल्हुई-लोटन मार्ग पर बड़गो के पास रविवार रात तेज आंधी-बारिश के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मार्बल लदा ट्रक पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर… pic.twitter.com/b1NCgRQ5VJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2026
तूफान ने बिजली व्यवस्था की तोड़ दी कमर! बलरामपुर में 470 पोल गिरे, 45 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर भी तबाह
इस दुर्घटना के बाद कोल्हुई-लोटन मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के बीचों-बीच पेड़ और पलटे हुए ट्रक के पड़े होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में गहरा आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के किनारे कई अन्य सूखे और कमजोर पेड़ भी खड़े हैं, जो किसी भी समय आंधी-तूफान में गिरकर फिर से बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि ऐसे खतरनाक पेड़ों की तुरंत जांच कराई जाए और समय रहते उन्हें कटवाकर हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान पर संकट न आए।
Location : Mahrajganj
Published : 27 September 2026, 12:06 PM IST