महराजगंज: पुरंदरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, खेत में गिरा लोड हुआ सामान, बाल- बाल बचा ड्राइवर
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे से लोगों की सांस अटक गई। मोहनापुर बाईपास रोड पर एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके चलते उस पर लदी पीओपी (चूना) की बोरियां खेतों में बिखर गईं।