कौशांबी DM डॉ. अमित पाल की सख्ती, राजस्व निरीक्षक निलंबित; कई अधिकारियों पर कार्रवाई

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कड़ा, सिराथू बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आई.जी.आर.एस. संदर्भों में गलत आख्या प्रेषित करने तथा निर्विवाद उत्तराधिकार के आवेदनों को बिना जांच के मनमाने ढंग से निरस्त किए जाने के आरोपों पर की गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 February 2026, 6:18 PM IST
google-preferred

Kaushambi: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कड़ा, सिराथू बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आई.जी.आर.एस. संदर्भों में गलत आख्या प्रेषित करने तथा निर्विवाद उत्तराधिकार के आवेदनों को बिना जांच के मनमाने ढंग से निरस्त किए जाने के आरोपों पर की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान बजरंग प्रसाद को भूलेख कार्यालय, कलेक्ट्रेट कौशाम्बी से सम्बद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिवस के भीतर आरोप पत्र तैयार कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कृषि एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। एफ.पी.ओ. की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को कार्ययोजना बनाकर एफ.पी.ओ. को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। ए.आर. कोआपरेटिव को जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। पीएम कुसुम योजना में प्रगति न पाए जाने पर उप कृषि निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया।

गौशालाओं में कार्य न होने पर निर्देश

निराश्रित गोवंशों की समीक्षा के दौरान गौशालाओं में संवर्धन कार्य न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

सिंचाई, बागवानी और खरीद योजनाओं में प्रगति के निर्देश

पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं पीएमकेएसवाई की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को पक्के कार्यों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएमएफएमई योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने तथा स्वयं सहायता समूहों और एफ.पी.ओ. को योजनाओं से जोड़ने को कहा गया।

जानें कौन थीं केरल की चिन्नू पप्पू उर्फ रेश्मा? इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप जानिये क्यों मचा हड़कंप

धान खरीद की समीक्षा के दौरान गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में रिक्त तीन उचित दर दुकानों की नियुक्ति शीघ्र पूरी करने तथा निर्माणाधीन 26 मॉडल शॉप्स का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया।

जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक उदयन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में निजी या किराये पर संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए।

जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीपीओ सरसवां एवं मुख्य सेविकाओं का वेतन रोका

पोषण ट्रैकर पर बच्चों की उपस्थिति एवं लाभार्थियों की फेस कैप्चरिंग की समीक्षा में विकास खंड सरसवां में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सीडीपीओ सरसवां एवं सभी मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।

होली 2026: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा सैकड़ों होली स्पेशल ट्रेनें

सभी सीडीपीओ को शत-प्रतिशत वीएचएसएनडी सत्र आयोजित करने, सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने, नियमित होम विजिट करने और लंबित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी भवन पूर्ण कराने के निर्देशग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि फरवरी माह तक सभी आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 10 February 2026, 6:18 PM IST

Advertisement
Advertisement