Kanpur: कुत्ते के काटने के बाद अवसाद में था अधेड़, काली मंदिर पहुंचकर उठाया ये कदम

कानपुर के धीरपुर गांव में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। काली माता मंदिर परिसर में पहुंचे 57 वर्षीय रामआसरे ने अचानक ऐसा कदम उठा लिया कि मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 September 2026, 6:18 AM IST
google-preferred

Kanpur: सचेंडी-बिधनू थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां 57 वर्षीय रामआसरे ने गांव के पास स्थित काली माता मंदिर परिसर में बांके से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

14 सितंबर को कुत्ते ने काटा था

बताया जा रहा है कि धीरपुर गांव निवासी रामआसरे अपने माता-पिता के साथ रहते है, रामआसरे गांव में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बीती 14 सितंबर को गांव में ही एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था, बताया जाता है वह कुत्ता पागल था। इसके बाद से ही रामआसरे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रह रही थी। अजीबोगरीब हरकते करने लगे थे और परेशान रहने लगे थे। जिसके बाद उन्हें परिजन सीएचसी ले गए थे जहां हालत गम्भीर बताते हुए हैलट रिफर कर दिया गया।

मृतक की फाइल फोटो

कानपुर देहात में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सामने आया ये चौंकाने वाला मामला

घर से करीब 300 मीटर दूर मंदिर पहुंचे

कुत्ता काटने के बाद रामआसरे बलि देने की बात करने लगे, बताया जा रहा है कि वे घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित काली माता मंदिर पहुंचे। माना जा रहा है कि बांका से उन्होंने अपना गला काट कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उनका लहूलुहान हाल में शव पड़ा हुआ था।

कानपुर सेंट्रल पर अचानक मचा हंगामा, नाबालिग को बिहार ले जाने के आरोप में 5 युवक हिरासत में

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  30 September 2026, 6:14 AM IST

Advertisement