हिंदी
कानपुर में दर्दनाक हादसा
Kanpur: जिले के जाजमऊ क्षेत्र के सोलंकी धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। ट्रक के रौंदे जाने के बाद खून से लथपथ पति-पत्नी सड़क पर करीब 5 मिनट तक तड़पते रहे। सड़क पर कई मीटर तक खून पसर गया। एंबुलेंस आती इसके पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, गुस्साए लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुजफ्फरनगर में नशे के सौदागर गिरफ्तार, गाजियाबाद से उत्तराखंड में ऐसे फैलाया नशे का जाल
शनिवार सुबह करीब 10.20 की यह दुर्घटना जाजमऊ की है। मृतक की पहचान सीतानगर निवासी नगर निगम के रिटायर्ड सफाई सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत शर्मा (62) और उनकी पत्नी आशा शर्मा (56) के रूप में हुई है। दोनों स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Location : Kanpur
Published : 6 June 2026, 2:16 PM IST
Topics : Jajmau couple dies Kanpur Accident Kanpur Road Accident Kanpur News Truck runs over scooter