Kanpur Dehat: एक बाइक की चेकिंग से खुला चोरों का पूरा काला चिट्ठा, पुलिस ने बरामद किया लाखों का माल

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी आजम को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 12 September 2026, 6:25 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस, एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा 310 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा

चोरी की घटनाओं रोक लगाने और चोरी का खुलासा करने के लिए कानपुर देहात की पुलिस एक्टिव मोड पर नजर आ रही है, इसी क्रम में अकबरपुर थाना पुलिस ने 11/12 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नबीपुर रोड स्थित झाड़ी बाबा मंदिर के पास से आजम पुत्र हबीबुर्रहमान निवासी टंडन बाजार अमरौधा, थाना भोगनीपुर को गिरफ्तार किया। उस समय आरोपी के पास एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें - Kanpur Dehat: झींझक के स्कूल में गणेश जन्मोत्सव की धूम, PG के छात्र ने गणेश बनकर लूटी महफिल

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा 

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और एक चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस भी बरामद किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी इस्लाम के साथ मिलकर अकबरपुर स्थित अनंतराज अस्पताल के बाहर समेत विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। चोरी की गई गाड़ियों को बेचने की तैयारी के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी इस्लाम मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार शातिर चोर के खिलाफ दर्ज है कई मुकदमें

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आजम पर जालौन और कानपुर देहात जनपदों में वाहन चोरी, अवैध शस्त्र रखने तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अकबरपुर थाने में बीएनएस की धारा 317(2) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें - Kanpur Dehat News: महिला की कान की बाली छीनने वाले चार टप्पेबाज गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने आरोपी को किया न्यायालय में पेश

पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। वहीं फरार आरोपी इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 September 2026, 6:25 PM IST

Advertisement