हिंदी
पीएचसी में चिकित्सकों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया (img: Dynamite News)
Jhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में पूजा ट्रॉली के पास हुए सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कक्षा तीन का छात्र जयंत सिंह पुत्र अंजीत सिंह गाय को रोटी खिलाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।
ई-रिक्शा की टक्कर के बाद जयंत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे चिरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
पीएचसी में चिकित्सकों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, ट्रेड डील से लेकर रक्षा और ऊर्जा तक कई मुद्दों पर चर्चा
जयंत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की कथित लापरवाही के कारण परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Location : jhansi
Published : 30 September 2026, 8:54 PM IST
Topics : crime news Jhansi News UP News