हिंदी
UP के दो IPS अफसर की जोधपुर में हुई सगाई (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
UP: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक शाही शादी की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश के दो सबसे तेजतर्रार पुलिस अफसर, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली साउथ की एसपी अंशिका बिश्नोई, जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 26 मार्च को हुई उनकी सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
संभल के SP केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा को पहनाई अंगूठी, रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल@Krishan_IPS @Anshika_484 #Sambhal #RingCeremony #SPBishnoi #IPSAnshika #ViralVideo pic.twitter.com/6UWBy8rl8y
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
इस निजी समारोह में जब कृष्ण कुमार ने अंशिका को अंगूठी पहनाई, तो दोनों अपनी खुशी रोक नहीं पाए और मंच पर ही ठहाके लगाकर हंस पड़े। सगाई के इस खूबसूरत पल ने वहां मौजूद हर मेहमान का दिल जीत लिया और इसके बाद शुरू हुआ नाच-गाने का वह दौर, जिसमें दोनों अफसरों ने भी जमकर हिस्सा लिया।
संभल के SP केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा को पहनाई अंगूठी, रिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल@Krishan_IPS @Anshika_484 #Sambhal #RingCeremony #SPBishnoi #IPSAnshika #ViralVideo pic.twitter.com/6UWBy8rl8y
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
शादी की रस्में सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें मिट्टी की सौंधी खुशबू भी शामिल है। परिवार के मुताबिक, शादी का असली जश्न राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन गांव से शुरू हो रहा है। 27 और 28 मार्च को गांव की परंपराओं के अनुसार पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके बाद 28 मार्च को पूरा परिवार जोधपुर पहुंचेगा, जहां हल्दी की रस्म और बारात की पारंपरिक 'तेलपीटी' की रस्म निभाई जाएगी। इन रस्मों में केवल करीबी रिश्तेदार और बहुत खास मेहमान ही शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की सादगी और मर्यादा बनी रहे।
शादी का सबसे मुख्य कार्यक्रम 29 मार्च को जोधपुर में आयोजित होगा, जहां ये दोनों जांबाज अफसर सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे। इस शादी को बेहद खास और निजी रखा गया है, जिसमें करीब 300 से 400 चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।
Weather Update:दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम… आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें कब कहां बरसेंगे बादल
हालांकि, असली रौनक 30 मार्च को होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में देखने को मिलेगी। इस भव्य समारोह में करीब 10 से 15 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है, जहाँ मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगे।
इस 'पावर वेडिंग' में सिर्फ प्रशासनिक अफसर ही नहीं, बल्कि देश के बड़े राजनेता भी शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री इस समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। इनके अलावा कांग्रेस नेता सचिन पायलट, वैभव गहलोत और करीब एक दर्जन से ज्यादा सांसदों के आने की भी संभावना है। अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद सख्त रहने वाले ये दोनों आईपीएस अधिकारी अब अपनी इस भव्य और पारंपरिक शादी को लेकर पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Location : Jodhpur
Published : 27 March 2026, 11:00 AM IST