हिंदी
शुभमन गिल और ईशान किशन ने जड़ा शतक (Img: Google)
Lucknow: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ा। ईशान किशन 125 रन बनाकर आउट हुए जबकि खबर लिखे जाने तक कप्तान शुभमन गिल 103 गेंदों पर 145 रन बनाकर नाबाद थे। उस समय उनका साथ श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर साथ दे रहे थे। खबर लिखे जाने तक 39.3 ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 340 रन बना लिए थे।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जयसवाल सस्ते में निपट गए जबकि रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद 2 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 39 गेंद पर 48 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए।
इस मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला। लखनऊ में ही उन्हें श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप सौंपी। प्रिंस इस सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
विश्व कप में 5-1 की हार के बाद बड़ा एक्शन, ट्यूनीशिया ने मैच के बाद ही कोच को हटाया
भारतीय टीम में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की भी वापसी हुई है, जबकि अफगानिस्तान की टीम भी कई बदलावों के साथ मैदान में उतरी।
Location : Lucknow
Published : 17 June 2026, 4:30 PM IST