ईशान किशन को लगी चोट, मैदान पर ही बैठ गए, 13 सितंबर से है अफगानिस्तान सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को ईशान किशन की चोट ने चिंता में डाल दिया है। दिल्ली में अभ्यास के दौरान नवदीप सैनी की तेज बाउंसर से बचने की कोशिश में ईशान की पीठ में खिंचाव आ गया। वह ट्रेनिंग सेशन छोड़कर बाहर चले गए, लेकिन करीब 30 मिनट बाद दोबारा मैदान पर सामान्य रूप से चलते दिखाई दिए। फिलहाल चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है।