मैदान पर रनों की बारिश और दिमाग में शांति, Abhishek Sharma के इस वायरल सेलिब्रेशन ने कैसे जीत लिया सबका दिल?

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में 30 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। शतक पूरा करने के बाद उनके मेडिटेशन वाले अनोखे सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींचा, जिसके बाद खुद अभिषेक ने इसके पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 18 September 2026, 12:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय T20 टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इन दिनों न सिर्फ अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी बल्कि अपने अनोखे सेलिब्रेशन स्टाइल के लिए भी चर्चा में हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 मैच (India vs Afghanistan) में रिकॉर्ड-तोड़ शतक लगाने के बाद जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया उसने फैंस और क्रिकेट की दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

30 गेंदों में रिकॉर्ड-तोड़ शतक

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी T20 मैच में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस कारनामे के साथ उन्होंने T20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया और रोहित शर्मा के 33 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 34 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों व 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- T20 में पिटाई के बाद वनडे में इंग्लैंड से हिसाब चुकाने टीम इंडिया में लौट रहे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली!

शतक के बाद मेडिटेशन पोज में जश्न

शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने मैदान पर मेडिटेशन की मुद्रा में जश्न मनाया। यह जश्न क्रिकेट में आमतौर पर देखे जाने वाले जश्न से काफी अलग था क्योंकि खिलाड़ी अक्सर शतक लगाने के बाद आक्रामक अंदाज में अपनी खुशी जाहिर करते हैं। हालांकि अभिषेक ने पहले भी कई तरह के सेलिब्रेशन स्टाइल अपनाए हैं लेकिन इस बार उन्होंने शांत और ध्यान-मग्न तरीका चुना।

बल्लेबाज ने जश्न के पीछे की वजह बताई

इस अनोखे जश्न के पीछे की वजह बताते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह कुछ समय से मेडिटेशन और मैनिफेस्टेशन पर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, लंबे क्रिकेट सीजन के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्रिकेटरों को साल भर अलग-अलग तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है और मेडिटेशन ने इन चुनौतियों के बीच उनके मन को शांत रखने में बहुत मदद की है।

यह भी पढ़ें- India vs Ireland T20: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, आयरलैंड टीम में डेब्यू से पहले बढ़ी हलचल

सफलता का श्रेय मानसिक को दिया मजबूती

अभिषेक का मानना ​​है कि खेल में शारीरिक तैयारी की तरह ही मानसिक मजबूती भी बहुत अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन ने उन्हें अपने खेल और अपनी सोच पर बेहतर नियंत्रण पाने में मदद की है। अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड-तोड़ पारी के बाद अभिषेक शर्मा का शांत और अनोखा अंदाज उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Location :  New Delhi

Published :  18 September 2026, 12:37 PM IST

Advertisement