IND vs AFG 2nd ODI: इकाना स्टेडियम में कल होगा महामुकाबला, लखनऊ वाले घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट
भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जबकि कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सीमित होगी। अगर आप मैच वाले दिन शहीद पथ या आसपास के इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।