IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला वनडे पर बारिश का खतरा, मैच में पड़ सकती है रुकावट

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे पर बारिश का साया। जानिए मौसम अपडेट, पिच रिपोर्ट और मैच पर पड़ने वाले संभावित असर की पूरी जानकारी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 June 2026, 1:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले पर मौसम बड़ा विलेन बन सकता है। खूबसूरत पहाड़ियों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मशाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मैच के दौरान रुकावट की संभावना बढ़ गई है।

दोपहर में बारिश की सबसे ज्यादा आशंका

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मैच के दौरान बादल छाए रहने के साथ दोपहर में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक्यूवेदर के अनुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 50 से 70 फीसदी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि दोपहर के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है और 1 बजे मैच का टॉस होगा।

फैंस की बढ़ सकती है चिंता

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम की बेरुखी उनके उत्साह पर पानी फेर सकती है। यदि बारिश लगातार होती रही तो ओवरों में कटौती या फिर डकवर्थ-लुईस नियम की नौबत भी आ सकती है।

मैच होगा या नहीं, नजरें आसमान पर

दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी, लेकिन फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि मौसम कितना साथ देता है। धर्मशाला में बादलों की मौजूदगी और बारिश की आशंका ने मैच से पहले रोमांच के साथ अनिश्चितता भी बढ़ा दी है।

Location :  New Delhi

Published :  13 June 2026, 1:15 PM IST

Advertisement