डिप्रेशन के चलते छात्रा की मौत: प्रोफेसर समेत 3 पर FIR, जानें क्या है धर्मशाला का सनसनीखेज मामला?
धर्मशाला के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद रैगिंग और यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर प्रोफेसर समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो बयान और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।