हिंदी
इशान किशन और शुभमन गिल (Img: X)
Lucknow: तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृखंला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को इकाना स्डेडियम में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकट कीपर बल्लेबाज इशान किशन ने चौको और छक्कों की बरसात की।
गिल ने जहां 2 छक्के और 22 चौके की मदद से 154 रन कूटे तो वहीं किशन ने 7 छक्के और 14 चौके की मदद से 125 रन की लाजवाब पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नही कर सकें, जिससे भारतीय टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी। अपने कोटे के एक गेंद पहले ही 402 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
Crime:10 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, आजमगढ़ जेल तोड़कर हुआ था फरार
एन. खरौटे ने जहां 4 विकट चटकाए वहीं अनुभवी गेंदबाज राशिद खान ने 3 विकट लिए। अफगानिस्तान को मैच जीत के लिए 403 रन बनाने थे, परन्तु पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने 270 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उस समय झटका लगा जब यशस्वी जयस्वाल 9 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने दूसरे विकट के लिए 87 रन की साझेदारी की। खतरनाक होती इस साझेदारी को राशिद खान ने रोहित शर्मा को 48 बोल्ड करके तोड़ दिया।
राहुल शर्मा 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 39 गेंद पर 48 रन पीटें। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे इशान किशन ने गिल का भरपूर साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकट की साझेदारी में 224 रन जोड़े। शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीताय़
Location : Lucknow
Published : 17 June 2026, 6:33 PM IST
Topics : Cricket News IND vs AFG Shubman Gill