विश्व कप में 5-1 की हार के बाद बड़ा एक्शन, ट्यूनीशिया ने मैच के बाद ही कोच को हटाया

फीफा विश्व कप 2026 में स्वीडन के खिलाफ 5-1 की करारी हार के बाद ट्यूनीशिया ने बड़ा फैसला लेते हुए कोच साबरी लामूची को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अनुभवी फ्रेंच कोच हर्वे रेनार्ड को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 June 2026, 11:15 AM IST
google-preferred

New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 में ट्यूनीशिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। अपने पहले मुकाबले में स्वीडन के खिलाफ मिली 5-1 की करारी हार के बाद टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए मुख्य कोच साबरी लामूची को पद से हटा दिया है। इस हार के बाद ट्यूनीशिया के लिए टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। टीम को अब शनिवार को जापान और 25 जून को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं, जहां उसे हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

पहले ही मैच के बाद चली गई कोच की कुर्सी

54 वर्षीय साबरी लामूची को इसी साल जनवरी में ट्यूनीशिया की टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। लेकिन विश्व कप के पहले ही मुकाबले में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। स्वीडन के खिलाफ मैच में ट्यूनीशिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। स्वीडन ने लगातार हमले करते हुए पांच गोल दागे, जबकि ट्यूनीशिया सिर्फ एक गोल कर सका।

दो गोल, तीन अंक और नया इतिहास… एमबाप्पे ने विश्व कप में लिख दी नई कहानी

हर्वे रेनार्ड संभालेंगे ट्यूनीशिया की कमान

साबरी लामूची की जगह अब फ्रांस के अनुभवी कोच हर्वे रेनार्ड को ट्यूनीशिया की जिम्मेदारी दी गई है। रेनार्ड को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का लंबा अनुभव है और वह इससे पहले कई बड़ी टीमों के साथ काम कर चुके हैं। 2022 फीफा विश्व कप में वह सऊदी अरब के मुख्य कोच थे। उस टूर्नामेंट में सऊदी अरब ने ग्रुप मुकाबले में अर्जेंटीना को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

अर्जेंटीना के खिलाफ जीत ने बनाई थी पहचान

2022 विश्व कप में सऊदी अरब और अर्जेंटीना का मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना गया था। लियोनेल मेसी की टीम के खिलाफ सऊदी अरब की जीत के पीछे रेनार्ड की रणनीति की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि 2023 में उन्होंने सऊदी अरब के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2024 में उन्हें एक बार फिर सऊदी अरब की टीम की जिम्मेदारी दी गई।

फीफा विश्व कप 2026 में मेसी के सामने इतिहास रचने का मौका, पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी दुनिया की नजर

विश्व कप में पहुंचाने के बाद भी हटाए गए थे रेनार्ड

रेनार्ड ने सऊदी अरब को फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अप्रैल 2026 में सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ ने उन्हें कोच पद से हटा दिया। बताया गया कि विश्व कप से पहले हुए दोस्ताना मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और नतीजे भी चिंताजनक थे। अब रेनार्ड के सामने नई चुनौती ट्यूनीशिया को टूर्नामेंट में वापस पटरी पर लाने की होगी।

Location :  New Delhi

Published :  17 June 2026, 11:14 AM IST

Advertisement