हिंदी
एमबाप्पे ने विश्व कप में लिख दी नई कहानी (Img: X)
New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। कप्तान कायलियन एमबाप्पे के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एमबाप्पे ने दो गोल किए और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया। अब वह विश्व कप में फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मैच के शुरुआती 45 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फ्रांस और सेनेगल दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने की कोशिश करती रहीं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। पहले हाफ में सेनेगल का प्रदर्शन ज्यादा आक्रामक रहा। टीम ने कई बार फ्रांस के गोल पोस्ट पर हमला किया। निकोलस जैक्सन का एक शानदार शॉट पोस्ट से टकराकर वापस लौट गया, जबकि इस्माइला सार भी गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन मौका गंवा बैठे।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद फ्रांस ने अपना खेल पूरी तरह बदल दिया। टीम के कप्तान एमबाप्पे ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली और 66वें मिनट में शानदार गोल करके फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। एमबाप्पे ने सेनेगल के कप्तान कालिदू को पीछे छोड़ते हुए माइकल ओलिसे के बेहतरीन पास पर गोल किया। उन्होंने गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी को चकमा देकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया।
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप का वो मुकाबला, जिस पर टिकी रहेगी फुटबॉल प्रेमियों की नजरें
मैच के 80वें मिनट के बाद फ्रांस को एक और सफलता मिली। मैदान पर आए ब्रैडली बारकोला ने कुछ ही मिनटों के अंदर शानदार गोल दाग दिया। इस गोल के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 हो गई और सेनेगल की मुश्किलें बढ़ गईं। 90 मिनट तक यही स्कोर कायम रहा और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला आसानी से फ्रांस के नाम हो जाएगा।
मुकाबले में असली रोमांच इंजरी टाइम में देखने को मिला। अतिरिक्त समय के आठवें मिनट में सेनेगल के इब्राहिम मबाये ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। इस गोल के बाद सेनेगल को वापसी की उम्मीद नजर आने लगी, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कुछ ही सेकेंड बाद एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर फ्रांस की जीत पक्की कर दी।
फीफा विश्व कप 2026 में मेसी के सामने इतिहास रचने का मौका, पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी दुनिया की नजर
मैच में दूसरा गोल करते ही कायलियन एमबाप्पे ने इतिहास रच दिया। उनके नाम फ्रांस के लिए अब 58 गोल हो गए हैं। उन्होंने ओलिवियर जिरू को पीछे छोड़ते हुए फ्रांस के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विश्व कप में भी एमबाप्पे की उपलब्धि खास रही। उनके नाम अब 14 गोल हो गए हैं। उन्होंने लियोनेल मेसी के 13 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और जर्मनी के महान खिलाड़ी गेरड मुलर की बराबरी कर ली।
Location : New Delhi
Published : 17 June 2026, 9:48 AM IST