मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के स्वागत में सपा ने खोला नया मोर्चा, पंकज मलिक के बयान ने खींचा ध्यान

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। सपा नेताओं ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। विधायक पंकज मलिक ने सावन और शिवरात्रि की आस्था का जिक्र करते हुए भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 August 2026, 12:22 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar : जिले में सावन माह की कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। हरिद्वार से मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हजारों शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से भी कांवड़ियों का सम्मान किया गया। सपा नेताओं ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की।

सपा नेताओं ने किया शिवभक्तों का स्वागत

कांवड़ यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। इस दौरान कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए और उनके लिए शुभकामनाएं दी गईं। सपा नेताओं ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालु कठिन यात्रा कर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं और भगवान भोलेनाथ को अर्पित करते हैं।

शिवभक्तों की सेवा और सम्मान का संदेश

इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुविधा और सम्मान करना हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवड़ियों की यात्रा सफल हो और भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।

घुटनों तक पानी, आसमान से आफत की बारिश… फिर भी नहीं रुके लाखों कांवड़ियों के कदम, मुजफ्फरनगर में अफसर भी उतरे सड़क पर

भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। सपा नेताओं ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए आपसी प्रेम और एकता जरूरी है। सभी लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे तो समाज और देश का विकास तेजी से होगा।

विधायक पंकज मलिक ने की कांवड़ियों के लिए प्रार्थना

इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने भी शिवभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पवित्र पर्व है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति प्रकट करते हैं। उन्होंने सभी कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  11 August 2026, 12:14 AM IST

Related News

Advertisement