सपा विधायक के औचक निरीक्षण के बाद खुल गई प्लांट की बड़ी हकीकत
जनपद में गंदगी और कूड़ा निस्तारण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक मंगलवार को अचानक सूजडू स्थित वेस्ट एंड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गए। लेकिन वहां का नजारा देखकर वह हैरान रह गए।