हिंदी
संपत्ति के लालच में खौफनाक साजिश
गोरखपुर: एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपने ही पिता और सौतेली मां ने जान से मारने की कोशिश किया है , । इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरी घटना?
पीड़ित युवक के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले उसके पिता और सौतेली मां घर से कहीं बाहर चले गए थे। देर रात करीब 2 बजे दोनों वापस लौटे। युवक का आरोप है कि जैसे ही वह सो रहा था, दोनों ने अचानक उसे काबू में कर लिया और उसके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर हमला करने की कोशिश की गई। युवक ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, जिससे आरोपी घबरा गए।
एटा में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने मचाई तबाही, कई वाहन क्षतिग्रस्त, एसआई समेत पांच घायल
सौतेली मां मौके से फरार
बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों के जागने की आशंका से डरकर पिता और सौतेली मां मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने युवक को घर के अंदर ही बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया, ताकि वह किसी से मदद न मांग सके। हालांकि किसी तरह मामला सामने आया और पुलिस को सूचना दी गई।
तहरीर मिलते ही मुक़दामा दर्ज
युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिवार की संपत्ति बेचने का लगातार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। युवक का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसके पिता और सौतेली मां ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसएचओ एम्स ने बताया सौतेली मा और पिता द्वारा पुत्र को मारने और कातिलाना हमला का आरोप है , फ़िरहाल तहरीर अभी नही मिला है ,तहरीर मिलते ही मुक़दामा दर्ज किया जाएगा ।
Location : गोरखपुर
Published : 24 March 2026, 4:35 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News