हिंदी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने कोरियर से आने वाले पार्सल से सोने और चांदी के सिक्के और बिस्कुट चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो सोने के सिक्के, दो सोने के बिस्कुट और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने कोरियर से आने वाले पार्सल से सोने और चांदी के सिक्के और बिस्कुट चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो सोने के सिक्के, दो सोने के बिस्कुट और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार यह एक संगठित गैंग है, जो अमेजॉन कंपनी से प्रीपेड सोने और चांदी के सिक्के व बिस्कुट अलग-अलग शहरों के अलग-अलग एड्रेस पर मंगवाता था। डिलीवरी बॉय को ऑर्डर कैंसिल करने के नाम पर लालच देकर कुछ पैसे देने का झांसा दिया जाता और इसी दौरान गैंग के सदस्य पार्सल से सिक्के और बिस्कुट निकाल लेते थे। इसके बाद खाली पार्सल डिलीवरी बॉय को लौटाया जाता, जिसे वह ठीक से नोटिस नहीं करता।
दो दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली में एम.एस. वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर विनोद पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ब्लू डार्ट कोरियर से अमेजॉन के पांच पार्सल मंगाए गए थे, जिनसे सिक्के और बिस्कुट चोरी हो गए। पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 5/26, 318, 303, 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर पुलिस ने कोरियर से पार्सल चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 सोने के सिक्के, 2 सोने के बिस्किट और 4 मोबाइल फोन बरामद। #Muzaffarnagar #CrimeNews #PoliceAction pic.twitter.com/L5YoFw6lNu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 14, 2026
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सहावली कट के पास से तीन अभियुक्त—दिनेश, सूर्य और भूप सिंह—को गिरफ्तार किया। इनके पास से बरामद सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह राजस्थान का एक संगठित गैंग है। तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो सदस्य—अशोक और हितेश—अभी फरार हैं। ये लोग विभिन्न नंबरों से ऑर्डर कर डिलीवरी बॉय को लालच देकर पार्सल से सिक्के और बिस्कुट निकाल लेते थे। उनकी योजना प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ और छत्तीसगढ़ जैसे जिलों तक फैली हुई थी।
Dehradun News: लच्छेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेला आयोजन, जानिये इसकी खासियत
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और फरार सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम की मेहनत को देखते हुए टीम को 15,000 रुपये का इनाम भी दिया गया है।