UP Crime: गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिवारीपुर पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक पुरुष सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है…पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिवारीपुर पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक पुरुष सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों के बीच कानून के प्रति विश्वास मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर महिला अपराधों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना तिवारीपुर की टीम ने मामला संख्या 0020/2026 में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

Uttar Pradesh: बरेली में अवैध खेल का पर्दाफाश, गोलियों की आवाज़ से दहला इलाका, जानें फिर क्या हुआ

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनय सागर, ऊषा और सारिका शामिल हैं, जो अधियारीबाग दक्षिणी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 80, 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने सटीक रणनीति बनाकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज

थाना तिवारीपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे मामले में सक्रिय भूमिका निभाई। इस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है और जांच के सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मजबूत संदेश गया है। महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन की सख्ती लगातार दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर की भागदौड़ से परे: नैनीताल के सरिताताल में मिलता है सच्चा सुकून, जहां पहुंचकर हर यात्री जाता है ठहर

गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है, ताकि समाज में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल कायम किया जा सकता है ।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 14 February 2026, 6:19 PM IST

Advertisement
Advertisement