Maharajganj: सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी का निधन, पुलिस विभाग में शोक

महराजगंज में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के निधन से विभाग और परिवार में शोक की लहर है।

Maharajganj: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी की बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह है पूरा मामला

हेड कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडी के निवासी थे। वर्तमान में वे महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल चौकी पर तैनात थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CJI सूर्यकांत के हाथों ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को मिला डाइनामाइट न्यूज़ की तरफ से यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार की बात करें तो हिमांशु त्रिपाठी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता सत्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस विभाग में दरोगा पद से लगभग 15 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में अस्वस्थ चल रहे हैं। पत्नी यशोदा त्रिपाठी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उनकी 20 वर्षीय पुत्री इशानी त्रिपाठी है। जवान बेटे और परिवार के मुखिया की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

छात्रों का दावा: नया UGC बिल शिक्षा और विश्वविद्यालय की स्वतंत्रता के लिए खतरा; Video में देखिया पूरा हंगामा

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी वर्ष 1994 बैच के आरक्षी थे। लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी तैनाती श्यामदेउरवा थाने में की गई थी और वे वर्तमान में परतावल चौकी पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग और अनुशासित रहते थे तथा विभाग में उनकी छवि एक ईमानदार और कर्मठ पुलिसकर्मी की थी।

उनके निधन पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 28 January 2026, 7:26 PM IST

Advertisement
Advertisement