बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, आधा दर्जन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार के कहर ने एक निर्दोष की जान ले ली। मृतक के परिजनों पर कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 May 2026, 5:57 PM IST
google-preferred

Budaun: यूपी के बदायूं में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर ने एक परिवार पर जुल्म ढा दिया। बाइक की टक्कर से एक बैलगाड़ी चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय देवपाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान देवपाल पुत्र झंडू सिंह के रूप में हुई है। वह जरीफनगर थाना क्षेत्र के सूरजपुर भूड़ गांव के निवासी हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक देवपाल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ओईया गांव के पास अपनी बैलगाड़ी में बैलों को जोत लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने बैलगाड़ी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल देवपाल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देवपाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से लावारिस मिली बाइक को भी जब्त कर लिया है।

 6 बच्चों के पिता थे देवपाल

मृतक देवपाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे बैलगाड़ी से बालू खोदकर उसे बेचने का काम करते थे। देवपाल के परिवार में पत्नी के अलावा 6 बच्चे हैं। इनमें से दो बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि चार बच्चे अभी अविवाहित हैं। घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 बदायूं में बड़ा खुलासा : महिला अस्पताल में आखिर डिलीवरी के नाम पर कौन वसूल रहा था पैसे?

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 बदायूं से बड़ी खबर : बाइक सवार तीन को रौंदा, मामा-भांजे की मौत… देर रात सड़क पर मची चीख-पुकार

गांव में पसरा मातम

देवपाल की मौत की खबर सुनते ही सूरजपुर भूड़ और ओईया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवपाल बेहद मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Badaun

Published :  9 May 2026, 5:48 PM IST

Related News

Advertisement