बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई अल्टो कार; कई घायल
बदायूं में एक तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।