हिंदी
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पैसे मांगने का आरोप (Img: Dynamite News)
Hathras: वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर बाइक चालक से कथित तौर पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक बाइक चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच पैसों को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के चामड़ गेट चौराहे के पास का है। आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक चालक से 500 रुपये की मांग की। बाइक चालक का दावा है कि उसे 8 हजार रुपये के चालान का डर दिखाकर पैसे देने के लिए कहा गया।
ये भी पढ़ें- “सामान लेने निकला था किशोर, रास्ते में बस ने छीन ली जिंदगी”, फतेहपुर में दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर हंगामा
बाइक चालक ने कथित बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और महकमे में चर्चा शुरू हो गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
ये भी पढ़ें- “बस पानी पीने गया था शिवम”, हैंडपंप के पास अचानक गिरी बिजली, छात्र की मौत से मचा कोहराम
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच जारी है। वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रही बातों की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस मामले में सीओ सदर हाथरस हिमांशु माथुर का बयान भी सामने आया है।
Location : Hathras
Published : 14 September 2026, 4:05 PM IST