डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में धांधली पड़ी भारी, यूपी शासन ने छीने हाथरस चेयरमैन श्वेता चौधरी के अधिकार

हाथरस नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्वेता चौधरी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में कथित धांधली की शिकायत के बाद हुई जांच के आधार पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। इससे नगर पालिका में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 7:31 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्वेता चौधरी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। शासन के इस फैसले के बाद नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में कथित अनियमितताओं की शिकायत शासन तक पहुंची थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद शासन स्तर से चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने के आदेश जारी किए गए।

ये भी पढ़ें - Hathras: खेत में पानी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दम्पति पर हमला, फायरिंग का भी आरोप

आदेश के बाद नगर पालिका में बढ़ी हलचल

आदेश लागू होते ही नगर पालिका परिषद में हलचल बढ़ गई। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका के कामकाज और आगामी प्रशासनिक निर्णयों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। वहीं, राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ये भी पढ़ें - Hathras: संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचीं मंडलायुक्त, स्टॉलों का निरीक्षण करते ही अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

मुख्य बिंदु

  • हाथरस नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्वेता चौधरी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज।
  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद शासन ने कार्रवाई की।
  • जांच के उपरांत शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया।
  • कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

Location :  Hathras

Published :  5 August 2026, 7:31 PM IST

Advertisement