हिंदी
संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त(IMG: Dynamite News)
Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस तहसील सासनी में शनिवार को अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए।
मंडलायुक्त के आगमन पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ उद्योग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
उद्योग विभाग के स्टॉल पर उन्होंने एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रदर्शित हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रबड़ी की गुणवत्ता बनाए रखने और उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए बेहतर पैकेजिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे इसका व्यापक स्तर पर विपणन हो सके।
Hathras: रंजिश में ली थी जान? बूलगढ़ी में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के आरोपी को नहीं मिली राहत
समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के स्टॉल पर मंडलायुक्त ने वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) से तैयार व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। मंडलायुक्त ने सैम एवं मैम बच्चों की पहचान कर उनकी माताओं को डाइट प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला की गोदभराई कर पोषण डलिया भेंट की, शिशुओं का अन्नप्राशन कराया तथा महिलाओं को आयरन की कमी दूर करने के लिए पोषण डलिया और लोहे की कड़ाही वितरित की।
Hathras: पुलिस हिरासत में शख्स ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने एनीमिया नियंत्रण अभियान की जानकारी ली तथा आयरन सुक्रोज इंजेक्शन के माध्यम से किए जा रहे उपचार की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महान मिल्क फूड्स प्रा. लि. के सीएसआर सहयोग से उपलब्ध कराई गई यह यूनिट गांव-गांव जाकर लोगों की एनीमिया जांच करेगी तथा हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
Location : Hathras
Published : 1 August 2026, 6:17 PM IST