Encounter In Hardoi: 7 साल के बच्चे की बेरहम हत्या मामले में पुलिस-आरोपी में फायरिंग, खूनखराबा से सनसनी

हरदोई के मल्लावां इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सनसनी फैला दी है। एक 7 वर्षीय मासूम की गुमशुदगी के बाद मामला अचानक गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच तेज होते ही इस पूरे मामले ने इलाके में दहशत और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं।

Updated : 6 May 2026, 12:08 PM IST
google-preferred

Hardoi: जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में मटिया मऊ गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव का 7 वर्षीय किशोर उर्स का मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

खेत में मिला शव, सामने आया हत्या का खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान गांव के बाहर एक मक्के के खेत में मिट्टी के नीचे दबा हुआ किशोर का शव बरामद हुआ। इस खोज के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Hardoi Shilpi Murder Case: पीड़िता का भाई बोला-अखिलेश यादव के आने से जगी न्याय की उम्मीद

फिरौती की मांग और सुनियोजित साजिश

जांच के दौरान सामने आया कि एक अज्ञात नंबर से किशोर के परिजनों को कॉल कर 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। मामले में अपहरण के बाद कुकर्म और हत्या की भी पुष्टि की गई है।

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

तफ्तीश के दौरान पुलिस को देर रात एक बड़ी सफलता मिली, जब एक संदिग्ध आरोपी से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hardoi News: पान मसाला खरीदने को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार सहित उसके परिवार पर हमला

SOG प्रभारी भी घायल

इस मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यह एक संगठित साजिश थी, जिसमें अपहरण के बाद कुकर्म कर किशोर की हत्या की गई और फिर शव को खेत में दफन कर दिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Location :  Hardoi

Published :  6 May 2026, 12:08 PM IST

Advertisement